यमुना घाटी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा के नेतृत्व में चारधाम होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सीएम धामी से भेंट

320
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  यमुना घाटी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा  ,यमुना घाटी होटल एसोसिएशन पर्यटन सलाहकार संदीप सिंह राणा ,गंगा घाटी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष  शैलेंद्र सिंह मटूडा , आमोद पंवार  सदस्य गंगा घाटी होटल एसोसिएशन,केदार घाटी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष  प्रेम गोस्वामी  अजीत रावत सदस्य केदार घाटी होटल एसोसिएशन ,बद्रीनाथ धाम होटल एसोसिएशन अध्यक्ष  राजेश मेहता  एवम् अन्य पदाधिकारी ने आज दिनांक 20/02/2023 को  मुख्यमंत्री  से की शिष्टाचार भेंट और चार धाम यात्रा के संदर्भ में निम्न बिंदुओं पर की चर्चा।
1- चारधाम यात्रा में आनलाईन पंजीयन की बाध्यता समाप्त हो
2- चार धाम यात्रा में सीमित संख्या बल समाप्त करे सरकार चारों धामों में एक ही संख्या बल हो
दिनांक 21/02/2023 11:00 बजे  मुख्यमंत्री  के साथ चारधाम यात्रा के संदर्भ में बैठक में सम्मिलित होंगे चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष।

Also Read....  मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी