विधायक निधि बढ़ाये जाने पर ग्राम्य विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी और मंत्रिमंडल के सदस्यों का जताया आभार, कहा-लंबे समय से विधायकों की थी माँग

258

गैरसैंण :  ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में विधायकों को मिलने वाली विधायक निधि में बढ़ोतरी की गई है। विधायकों को पूर्व में मिलने वाली विधायक निधि की राशि जो ₹3.75 करोड़ मिलते थे, उसे बढ़ाकर 5 करोड कर दिया गया है।

Also Read....  Grand Opening of Grafest 26 at Graphic Era Students danced for hours to the folk tunes of Pandavaas

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक निधि को बढ़ाने का अनुरोध किया जा रहा था। मंत्री जोशी ने इस बाबत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रीमंडल के समस्त सदस्यों का आभार प्रकट किया।

Also Read....  कुंभ मेला 2027: मेलाधिकारी ने किया प्रशासनिक रोड कॉरिडोर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण

LEAVE A REPLY