नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा के लिए किया जागरूक

300

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल नत्थनपुर नेहरूग्राम देहरादून के छात्रों द्वारा गुरुवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी दिवस के मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Also Read....  चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियाँ तेजः गढ़वाल आयुक्त ने स्टेकहोल्डर्स संग की अहम बैठक

छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया तथा प्रकृति को नष्ट न करने की अपील की पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ भी ली।

Also Read....  डीजीपी के निर्देश: पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही।

प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने बच्चों को एक-एक पौधा लगाने तथा धरती की सुरक्षा के लिए जागरुक किया।

इस दौरान प्रबन्धक मनमीत सिंह ढिल्लन, प्रधानाचार्या पूजा मारिया, उपप्रधानाचार्या ममता रावत एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाऐं उपस्थित थे।

Also Read....  जिला प्र्शासन का जनदर्शन; जन सुरक्षा की गांरटी; कड़े व बड़े एक्शन सब मौके पर ही

LEAVE A REPLY