कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के निधन पर महाराज ने जताया दुःख, कहा हमेशा खलती रहेगी उनकी कमी

295

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सरकार में अपने सहयोगी कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक चन्दन राम दास के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Also Read....  150 महिलाओं ने बनाया मैंगो पिकल मिक्सिंग का रिकॉर्ड, भारतीय परंपरा को नई पहचान देने का अनूठा प्रयास

महाराज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक चन्दन राम दास पिछले कुछ समय से एनीमिया और शुगर की बीमारी से ग्रस्त थे लेकिन उसके बावजूद भी उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा था। अचानक इस तरह से उनका हमें छोड़ कर चले जाना हम सभी को स्तब्ध कर रहा है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

Also Read....  नाबार्ड और महाराष्ट्र  सरकार की कंपनी महाप्रीट ने ग्रामीण भारत में हरित और जलवायु-सक्षम इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए समझौता ज्ञापन किया

महाराज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधायक चन्दन राम दास विशाल व्यक्तित्व के धनी होने के साथ-साथ अपने समाज, क्षेत्र और पूरे उत्तराखंड के लिए कार्य करते थे। उनका इस तरह अकस्मात चले जाना हम सभी के लिए बहुत ही दुखद है। उनका अभाव हमेशा खलता रहेगा, इसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।

Also Read....  150 महिलाओं ने बनाया मैंगो पिकल मिक्सिंग का रिकॉर्ड, भारतीय परंपरा को नई पहचान देने का अनूठा प्रयास

 

LEAVE A REPLY