कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काशीपुर पहुंचकर सड़क हादसे में घायल श्रमिकों का जाना हालचाल,डॉक्टरों को दिए घायलों के समुचित इलाज करने के निर्देश

487

काशीपुर :  आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या काशीपुर स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंची जहां उन्होंने विगत दिनों बस हादसे में घायल हुए श्रमिकों का हालचाल जाना।इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने डॉक्टरों से वार्ता कर घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश देने के साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतने की बात कही।डॉक्टरों द्वारा कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया गया कि सही देशभाल व इलाज किया जा रहा।14 घायलों में से 3 को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि 11 अभी भी भर्ती हैं।

Also Read....  राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

वहीं मंत्री रेखा आर्या ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और सभी घायलों को जल्द स्वस्थ्य करने की कामना की। बता दे बीते दिनों काशीपुर में रामनगर रोड स्थित एसपीएनजी फैक्ट्री के श्रमिकों को रामनगर से एक निजी बस बस संख्या यूके 04 पी ए -0137 लेकर आ रही थी,जैसे ही बस रामनगर रोड स्थित ग्राम धनोरी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे श्रमिक घायल हो गए थे।

Also Read....  देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे 'लोक संवर्धन पर्व' का शुभारंभ

LEAVE A REPLY