चन्द्रयान-3 की साऊथ पोल पर सफल लैंडिंग पर महाराज ने दी बधाई

211

देहरादून। चन्द्रयान-3 की साऊथ पोल पर सफल साफ्ट लैंडिंग पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

श्री महाराज ने कहा कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को चन्द्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद बुद्धवार को चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा के साऊथ पोल पर सफल ऐतिहासिक साफ्ट लैंडिंग होने के बाद भारत विश्व में ऐसा पहला देश बन गया है जो चन्द्रमा के साऊथ पोल पर पहुंचा है। भारत की इस विश्वव्यापी सफलता के लिए नासा ने भी इसरो को बधाई दी है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

उन्होंने चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा के साऊथ पोल पर सफल ऐतिहासिक साफ्ट लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप “मेक इन इंडिया” का यह मिशन कामयाब रहा है।

Also Read....  कृमि मुक्त उत्तराखंड की ओर बड़ा कदम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्रदेशभर में चला व्यापक अभियान, 14 मई को मॉप-अप

 

LEAVE A REPLY