मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मेयर हल्द्वानी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने भेंट की।

214

देहरादून –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नैनीताल जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट एवं मेयर हल्द्वानी डॉ. जोगेन्द्र सिंह रौतेला के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जनपद नैनीताल में रेरा(रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथोरिटी) से किसानों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया।

Also Read....  बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर ही है। उन्होंने सचिव मुख्यमंत्री श्री एस.एन पाण्डेय को निर्देश दिये कि नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत किसानों को रेरा से जो भी समस्याएं आ रही हैं, जिलाधिकारी से रिपोर्ट लेकर पूरा परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का परीक्षण कर यथा सम्भव उचित समाधान निकालने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी निर्णय लिये जा रहे हैं, वह जन भावनाओं के अनुरूप लिये जा रहे हैं।

Also Read....  मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन; मौके पर परखी सड़क, ढलान और ड्रेनेज की स्थिति; स्थायी समाधान की बनेगी डीपीआर

इस अवसर  विकास भगत,  आनन्द रमवाल, मण्डल अध्यक्ष  मुकेश बेलवाल,  पूरन भगत,  प्रमोद तौलिया, रविन्द्र रैकूनी , त्रिलोक नौला,  साकेत अग्रवाल,  उमेश शर्मा एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Also Read....  उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने नए प्रधान कार्यालय ‘मानस केदार भवन’ का किया उद्घाटन