सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने श्रीअन्न महोत्सव के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

370
Voice of Uttarakhand

देहरादून  –  प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 07 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित श्रीअन्न महोत्सव के सम्बन्ध में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ज्ञात हो कि आगामी 07 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित श्रीअन्न महोत्सव में देश के गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सम्मिलित होंगे।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक बिग्रेडियर अमृत लाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नैनीताल कर्नल सुबोध शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उधमसिंहनगर कर्नल बीडी धपोला, मेजर बीएस रौतेला उपस्थित रहे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा