पत्रकार एवं समाजसेवी पंकज भार्गव रा0से0यो0 की सलाहकार समिति में सदस्य पद पर चयनित

313
Voice of Uttarakhand

-रा0इ0कॉ मालदेवता, देहरादून की राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति का गठन

देहरादून। राष्ट्रीय सेवा योजना के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के अन्तर्गत रा0इ0कॉ0 मालदेवता, देहरादून की राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति का मंगलवार को गठन किया गया है। सलाहकार समिति के अध्यक्ष पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्योति सिंह कठैत, सचिव कार्यक्रम अधिकारी संजीव सैनी एवं सदस्यगण में पत्रकार एवं समाजसेवी पंकज भार्गव, एमएस सजवाण, बीेके मिश्रा, राजेन्द्र सिंह रावत, सरोजनी जवाड़ी, जयदीप को चयन उपरांत दायित्व सौैंपे गए हैं। सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली कि वे अपने-अपने दायित्वों का पालन करेंगे।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

समिति ने सर्वसम्मति से पौधरोपण कार्यक्रम की निरंतरता को कायम रखने, नशा मुक्ति, स्वच्छता जागरूकता, छात्र-छात्राओं के पठन पाठन की सतत प्रक्रिया एवं साक्षरता जैसे विषयों पर कार्य करने का निर्णय लिया है।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा