कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या।

242
Voice of Uttarakhand

-मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश।

देहरादून,।  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न जगहों से पहुंचे फरियादियों ने मंत्री गणेश जोशी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही कई फरियादियों की समस्या का संबधित अधिकारियों को टेलीफोन के माध्यम से शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त