पंजाब नैशनल बैंक को पर्यावरण संबंधी पहल पीएनबी पलाश के लिए सीएसआर ग्रीन इनिशिएटिव आफ द ईयर श्रेणी में ग्रीन रिबन चैंपियंस अवार्ड से सम्मानित किया गया

374

देहरादून –   सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, सीएसआर ग्रीन इनिशिएटिव आफ द ईयर श्रेणी के अंतर्गत ग्रीन रिबन चैंपियंस पुरस्कार जीता है। यह प्रतिष्ठित अवार्ड डॉ. जितेंद्र सिंह, माननीय केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ राज्य मंत्री, पीपी (डीओपीटी), परमाणु ऊर्जा, द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार “पीएनबी पलाश” परियोजना के हिस्से के रूप में एक लाख से अधिक पेड़ लगाने में पीएनबी के उल्लेखनीय प्रयासों की मान्यता में दिया गया।

Also Read....  “मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं” — मल्लिकार्जुन खड़गे

 

पीएनबी पलाश परियोजना के तहत एक लाख से अधिक पीएनबी कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए देश भर में पौधे लगाए। इस परियोजना में कई विषय शामिल हैं, जैसे विद्युत वाहन वित्त योजना, पुनर्चक्रण शिविर, वृक्षारोपण अभियान, कागज संरक्षण अभियान और ऊर्जा संरक्षण ओलंपिक। पीएनबी पलाश मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फार इन्वायरनमेंट), जो पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए भारत के नेतृत्व वाला एक वैश्विक जन अभियान के अनुपालन में है।

Also Read....  विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा

 

पीएनबी इस मान्यता पर बहुत गर्व महसूस करता है और पर्यावरणीय स्थिरता में सकारात्मक योगदान देने के लिए हमेशा समर्पित रहता है |

 

 

Also Read....  “मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं” — मल्लिकार्जुन खड़गे

 

LEAVE A REPLY