एमवे इंडिया ने हेल्थ सप्लीमेंट रुप्लसलाइफ के तहत न्यूट्रीलाइट डेली प्लस को पेश किया

204

देहरादून। एक स्वस्थ राष्ट्र को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों की दिशा में अनुसंधान और नवप्रवर्तन में अपनी शक्ति को मजबूत करते हुए एमवे इंडिया ने एक नए मल्टीविटामिन और मल्टीमिनरल हेल्थ सप्लीमेंट रुप्लसलाइफ के तहत न्यूट्रीलाइट डेली प्लस को लॉन्च किया। यह क्रांतिकारी फॉर्मूलेशन 24 आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर है तथा प्लांट कंसंट्रेट्स की मात्रा इसमें दुगनी है’।

न्यूट्रीलाइट डेली प्लस एमवे पोर्टफोलियो का पहला उत्पाद है, जिसमें डुअल लेयर डुअल रिलीज फॉर्मूलेशन का नया आविष्कार समाहित है। आज उन उपभोक्ताओं के बीच समग्र कल्याण की भावना बढ़ रही है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत हैं। न्यूट्रीलाइट डेली प्लस में गोटूकोला नामक एक प्रमुख घटक भी शामिल है, जो तनाव को कम करने वाले अपने विशिष्ट गुणों के लिए जाना जाता है।

Also Read....  चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियाँ तेजः गढ़वाल आयुक्त ने स्टेकहोल्डर्स संग की अहम बैठक

इस मौके पर एमवे इंडिया के सीएमओ अजय खन्ना ने बताया कि मिंटेल के एक सर्वेक्षण के अनुसार लगभग 75 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि नियमित रूप से विटामिन्स, मिनरल्स और सप्लीमेंट्स का सेवन करने से उन्हें समग्र स्वास्थ्य तथा कल्याण प्राप्त करने में मदद मिलती है। 74 प्रतिशत भारतीय रोजमर्रा की व्यस्त जीवनशैली, काम के दबाव और सीमित शारीरिक गतिविधि के कारण तनाव से पीड़ित हैं। इसलिए पोषण की शक्ति के साथ तनाव प्रबंधन को लेकर अतिरिक्त मदद एक बड़ा प्लस प्वाइंट है! उन्होंने आगे बताया कि हमें न्यूट्रीलाइट डेली प्लस पेश करते हुए बेहद गर्व महसूस हो रहा है, जो एक क्रांतिकारी नया मल्टीविटामिन और मल्टीमिनरल हेल्थ सप्लीमेंट है, जिसमें प्लांट कंसंट्रेट्स’ और गोटुकोला की खूबियां हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करने और तनाव प्रबंधन के लिए पारंपरिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा में उपयोग का लंबा इतिहास रखने वाला एक प्रमुख घटक है।

Also Read....  महा शिवरात्रि पर कचहरी मंदिर परिसर स्थित श्री शिव मंदिर में भंडारा प्रसाद का वितरण

इसके अतिरिक्त हमने पहली बार तत्काल और विस्तारित रिलीज के संयोजन के साथ डुअल लेयर डुअल रिलीज फॉर्मूलेशन पेश किया है, जो अवशोषण की स्थिति को अधिकतम करता है और बेहतर लाभ प्रदान करता है। यह उल्लेखनीय उत्पाद एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के प्रति हमारे समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है और अनुसंधान व नवप्रवर्तन द्वारा संचालित कंपनी के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करता है।

Also Read....  सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

उल्लेखनीय है कि न्यूट्रीलाइट डेली प्लस ने पूरे गर्व से एनएसएफ सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाले भारत के पहले न्यूट्रीलाइट उत्पाद के रूप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो कि उत्पाद सुरक्षा और गुणवत्ता का प्रमाण है।

LEAVE A REPLY