सैन्य अस्पताल देहरादून द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

309
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  सेना दिवस परेड – 2024 (एडीपी-2024) के क्रम में 15 दिसंबर 2023 को उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में सैन्य अस्पताल देहरादून के ब्लड बैंक में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल आर प्रेम राज, एसएम, वीएसएम, द्वारा ब्रिगेडियर परीक्षित सिंह, कमांडेंट, सैन्य अस्पताल देहरादून और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

रक्तदान शिविर में देहरादून सैन्य स्टेशन स्थित विभिन्न यूनिटों के सैन्यकर्मियों की उत्साहपूर्ण भागेदारी रही। शिविर में कुल 31रक्त दानदाताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

भारतीय सेना राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी बड़ी जिम्मेदारियों के तहत अपने नागरिकों की भलाई के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है।

यह रक्तदान अभियान सेना दिवस परेड – 2024 (एडीपी-2024) के अग्रदूत के रूप में आयोजित किया गया है, जो 15 जनवरी 2024 को मुख्यालय मध्य कमान के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित किया जाना है। इस तरह की पहल समाज के सभी वर्गों के लोगों, विशेषकर युवाओं को समाज के प्रति अपने कर्तव्य के प्रति प्रेरित करेगी और उन्हें ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी जिससे कीमती जिंदगियाँ बचाई जा सकें।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ