मल्टीकुज़ीन रेस्तरां ‘टमटारा’ देहरादून में हुआ लॉन्च

566
Voice of Uttarakhand

देहरादून –   देहरादून शहर में पाक कला की दुनिया में चार चाँद लगाने के लिए मल्टीकुज़ीन रेस्तरां ‘टमटारा’ आज दूनवासियों के लिए लॉन्च हो चुका है।

राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास स्थित टमटारा का अरबी में अर्थ ‘खुशी’ है, और यह रेस्तरां शहर के फ़ूड लवर्स को दुनिया भर के मल्टीकुज़ीन व्यंजनों की एक उत्कृष्ट श्रृंखला पेश करने वाला है।

एक जीवंत वातावरण प्रदान करने के लिए टमटारा के इंटीरियर्स बहुत ही बारीकी से तैयार किये गए हैं, और यहाँ ग्राहकों को सुन्दर ग्रीक आर्किटेक्चर देखने को मिलेगा। लगभग 100 ग्राहकों के लिए पर्याप्त बैठने की जगह के साथ, टमटारा परिवार और दोस्तों के साथ यादगार भोजन अनुभवों का एक अल्टीमेट डेस्टिनेशन है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

टमटारा का लॉन्च कार्यक्रम सभी के लिए एक मुख्य आकर्षण के रूप में उभरा। लॉन्च के दौरान रेस्तरां को पर्दों से ढका गया और यह पर्दे सुपरकार्स से बांधे गए। सुपरकार्स के विपरीत दिशाओं में चलने पर यह पर्दे नीचे गिरे और टमटारा के भव्य शुभारंभ को चिह्नित किया। लॉन्च कार्यक्रम के दौरान शहर के कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी देखी गई।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

लॉन्च के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, टमटारा के सह-संस्थापक, वरुन नरूला ने कहा, “टमटारा सिर्फ एक रेस्तरां नहीं है, बल्कि यह हमारे जुनून से उभरा एक दृष्टिकोण है और हमारे ग्राहकों के लिए अविस्मरणीय पाक अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबध्दता है। हम दुनिया भर के व्यंजनों को देहरादून में लाकर रोमांचित हैं, और साथ ही एक ऐसा रेस्तरां लाकर प्रसन्न हैं जहां शहर के फ़ूड लवर्स अच्छे भोजन और बढ़िया कंपनी का आनंद उठा सकें।”

आगे बोलते हुए, वरुन ने टमटारा के कुछ विशेष व्यंजनों के बारे में बताया और कहा, “टमटारा में, हम कुछ विशिष्ट और उत्तम वेज और नॉनवेज व्यंजनों की पेशकश करने के लिए उत्साहित हैं। उदाहरण के लिए, वेज में हमारे पास कुंग पाओ पनीर, चीज़ी सोया चाप, फलाफल और क्रीमी कॉटेज चीज़ क्रॉस्टिनी जैसे कई व्यंजन शामिल हैं। इसी तरह, नॉन-वेज में, हमारी विशिष्टताओं में चीज़ चिली चिकन टिक्का, ऑरेंज चिकन, क्रिस्पी फ्राइड चिकन विद बटर मिल्क डिप, और स्पिनच कॉर्न चिकन, जिसको वॉल औ वेंट के नाम से भी जाना जाता है, सहित कई अन्य व्यंजनों की एक श्रृंखला शामिल है।”

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं