शूटिंग प्रतियोगिता में मुकेश व रश्मि ने जीती प्रतियोगिता

425
Voice of Uttarakhand

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मनोज कंडवाल स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पृथ्वी सिंह नेगी अधिवक्ता विशेष सहयोग मयंक मरवाह निदेशक दून इंस्टिट्यूट ऑफ शूटिंग व प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पृथ्वी सिंह नेगी ने कहा कि खेल शूटिंग सामरिक, शारीरिक और मानसिक महत्वपूर्ण खेल है। इसमें शारीरिक क्षमता, स्टेमिना, धार्मिकता और सहयोग जैसे गुणों की आवश्यकता होती है। यह खेल मनोरंजन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के लिए भी उत्कृष्ट माना जाता है।
शूटिंग एक ऐसा खेल है जिसमें स्मरणशक्ति, स्थायित्व, धैर्य और ध्यान की जरूरत होती है। यह एक सतत, सुरक्षित और परिचितगत होने की जरूरत रखता है। खेल शूटिंग के लाभों को समझें और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे दिवंगत साथी मनोज कंडवाल की स्मृति में हर वर्ष शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाती है उन्होंने कहा कि दिवंगत कंडवाल आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे बीच जिंदा है।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

खेल संयोजक मनोज जयाडा ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों (पुरुष व महिला) में आयोजित की गई। श्री जयाडा ने बताया कि पुरुष वर्ग में मुकेश राजपूत प्रथम स्थान 79 द्वितीय स्थान पर अनिल चंदोला 78 व तृतीय स्थान पर मंगेश कुमार ने 72 अंकों के साथ बिजयी रहे। इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर रश्मि खत्री ने 81, द्वितीय स्थान पर सुलोचना पायल ने 58 व तृतीय स्थान मीना नेगी ने 29 अंक प्राप्त किए। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा

कार्यक्रम का संचालक कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी ने किया।

इस अवसर पर दून इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग के ट्रेनर रामपाल, प्रेस क्लब की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरवान सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मंगेश कुमार, विनोद पुंडीर के साथ ही वरिष्ठ सदस्य शिव कुमार पैन्यूली, मो. असद, वी के डोभाल, राजेंद्र उनियाल, मंजुल सिंह मंजिला, अभिषेक मिश्रा, अनिल चंदोला, राजु पुशोला, के एस बिष्ट, इंद्रेश कोहली, गीता मिश्रा, राजेश बड़थ्वाल, संजय नेगी, रमन जायसवाल, अरुण सिंह, किशोर रावत, अमित शर्मा, रामस्वरूप लखेड़ा व चंद्रवीर गायत्री उपस्थित थे। मनोज सिंह जयाडा, खेल संयोजक