डॉ. गिरीश गोयल बने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के नए अध्यक्ष

1016
Voice of Uttarakhand

– अध्यक्ष पद के चुनाव में गिरीश गोयल ने दर्ज की एकतरफा जीत, गोयल को पड़े 31 और धीरज भंडारी को पड़े 16 वोट, जबकि एक वोट इनवैलिड पड़ा

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में डॉ गिरीश गोयल ने एकतरफा जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के चुनाव में एसोसिएशन के 48 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 31 वोट डॉ गिरीश गोयल को मिले। जबकि 16 वोट धीरज भंडारी को मिले।

हरिद्वार रोड स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में शनिवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की विशेष आम सभा आयोजित हुई। जिसमें सीएयू के अध्यक्ष पद पर चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव में एसोसिएशन के 48 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें डॉ गिरीश गोयल को 31 वोट पड़े। जबकि धीरज भंडारी को 16 वोट पड़े। अध्यक्ष पद के चुनाव में डॉ गिरीश गोयल की एकतरफा जीत हुई। सीएयू सचिव महिम वर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई व स्वागत किया।