तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर महाराज ने मोदी सहित मंत्री परिषद को दी बधाई

281
Voice of Uttarakhand

– मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

Also Read....  स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंचः जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के साथ साथ विश्व की बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। उन्होंने मोदी सरकार में मंत्री बनने पर सभी मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को भी बधाई दी है।

Also Read....  वृद्धजन परिवार के सुरक्षाकवच, उनके कारण ही घर में ईश्वर का वास होता है : मुख्यमंत्री

श्री महाराज ने उत्तराखंड अल्मोडा से तीसरी बार भाजपा सांसद बने अजय टम्टा को केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश की जनता को बधाई दी और उत्तराखंड को केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

Also Read....  स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंचः जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार