विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त से कोटद्वार की समस्याओं के निवारण हेतु मांगा जवाब ।

223
Voice of Uttarakhand

कोटद्वार।  –  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार नगर आयुक्त को अतिक्रमण हटाने और खोह नदी पर ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े से हो रही गंदगी से अवगत करा त्वरित सफाई करने के आदेश दिये। उन्होंने बताया गत वर्ष आपदा में झूला बस्ती स्तिथ ट्रंचिंग ग्राउंड की सुरक्षा दीवार आपदा में बह गई थी। जिसे निगम द्वारा अभी तक नही बनाया गया। अब खोह नदी में पानी आने से वहाँ का कूड़ा उस में मिल रहा है जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। इससे कई बिमारियों का खतरा क्षेत्र में बना हुआ है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने भाबर क्षेत्र के उमरावनगर कॉलोनी में बाहरी लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करके रहने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला अधिकारी पौड़ी से पत्र लिखकर जवाब मांगा है। उन्होंने बताया क्षेत्र वासियों के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार उमरावनगर कॉलोनी में स्थित सरकारी भूमि पर कुछ व्यक्तियों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा है और उनकी गतिविधि भी संदिग्ध है। इस तरह की गतिविधि कोटद्वार में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन लोगों पर तुरन्त सख्त कार्यवाही के आदेश ऋतु खण्डूडी भूषण ने जिला अधिकारी पौड़ी को दिया।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं