मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

205

गैरसैंण –   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी  बिशना देवी के नाम देवदार का पौधा लगाया।

Also Read....  डीजीपी के निर्देश: पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया।

Also Read....  माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट; हर 2 रिक्शे वालों के हवाले 1 गोल्फ कार्ट

विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के प्रभारी  शेखर पंत ने विधानसभा परिसर में 04 हजार फलदार पौधे लगाए हैं, पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।

Also Read....  व्यापक मानसिक स्वास्थ्य नीति की दिशा में आईआईटी रुड़की की ऐतिहासिक पहल

इस अवसर पर विधायक  अनिल नौटियाल, मदन सिंह बिष्ट,  हरीश धामी,  आदेश चौहान,  मनोज तिवारी, विधानसभा भराड़ीसैंण के प्रभारी  शेखर पंत मौजूद थे।

LEAVE A REPLY