यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्जवल में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती।

945
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज दिनांक 17 सितंबर 2024 को यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर परंपरानुसार भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया तथा विभिन्न यंत्रों एवं औजारों की भी पूजा की गई। भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मा जी का पुत्र तो माना ही गया है साथ ही उन्हें ब्रह्मांड का शिल्पी भी माना जाता है। इसीलिए ना केवल अभियंता एवं शिल्पियों द्वारा बल्कि अन्य क्षेत्र के पेशेवरों द्वारा भी वे सम्मान पूर्वक पूजे जाते हैं। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निगम के निदेशक परियोजनाएं एस.सी. बलूनी, निदेशक परिचालन ए.के.सिंह, अधिशासी निदेशक पंकज कुलश्रेष्ठ, दिग्विजय सिंह, आशीष जैन, महाप्रबंधक विवेक आत्रेय, के.के. जयसवाल आदि के साथ ही निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Also Read....  टीएचडीसीआईएल, ऋषिकेश में नए श्रम कोड पर राष्ट्रीय सम्मेलन 'विमर्श-2026' का आयोजन