अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 26 लोगों को मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड उदय सम्मान- 2024 से सम्मानित

363
Voice of Uttarakhand

– अमर उजाला के सौजन्य से मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री ने कहा-

– उत्तराखंड की प्रगति के लिए मिलजुलकर कार्य करें।

– दूरस्थ क्षेत्र में लोगों तक जनहित के निर्णयों को पहुंचाने का काम करता है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ

देहरादून –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला द्वारा आयोजित किए गए *उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह- 2024* में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले उत्तराखंड के 26 लोगों को उत्तराखंड उदय सम्मान- 2024 से सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग उद्यमशीलता से अपनी प्रगति के साथ-साथ उत्तराखंड की प्रगति में भी मिलजुल कर योगदान करते रहें।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उद्यमशीलता का बेहतर माहौल है। पंतनगर, सितारगंज, हरिद्वार, सेलाकुई जैसे हमारे पास बड़े इंडस्ट्रियल एरिया हैं। कहा की सरकार ने इन्वेस्टर समिट के माध्यम से बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित किया है।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मा. प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के अंदर जो 12 औद्योगिक स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की है उनमें से एक औद्योगिक स्मार्ट सिटी उत्तराखंड को मिली है। इससे उत्तराखंड औद्योगिक दृष्टि से भी एक बेहतर गंतव्य बनकर उभरेगा। यहां पर उद्यमशीलता का माहौल इस कारण से भी बेहतर है क्योंकि हमने कानून व्यवस्था से जुड़े हुए बहुत बड़े निर्णय लिए हैं तथा सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि की प्रेरणा से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे पास एक सुअवसर है जब हम 25 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं तथा हम देशभर में उन राज्यों में शुमार हैं जो प्रत्येक सेक्टर में तेजी से विकास कर रहे हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

उन्होंने कहा कि जैसे कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और अमर उजाला इस भूमिका को लगातर बखूबी निभा रहा है। कहा कि इस संस्थान ने आज बहुत ही शानदार कार्य किया है जब उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सबसे बेहतर कार्य करने वाले लोगों को एक जगह एकत्रित किया है।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

उन्होंने अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक सरकार की आवाज, उसके निर्णय और योजनाओं को इसी तरह से पहुंचाते रहने का भी आग्रह किया ताकि अधिक- से- अधिक जनमानस लाभान्वित हो सके।

आयोजक संस्थान अमर उजाला से संपादक देहरादून अनूप वाजपेई और यूनिट हैड पंकज शर्मा द्वारा कार्यक्रम का क्रमशः शुभारंभ और समापन संबोधन किया गया।

इस दौरान सम्मान समारोह में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, अमर उजाला से राकेश खंडूरी सहित अमर उजाला के विभिन्न कार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित थे।