एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सड़क हादसे में घायल लोगों का जाना हालचाल

384
Voice of Uttarakhand

– एम्स प्रशासन को दिए निर्देश, उपचार में न बरतें कोताही

देहरादून – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज एम्स ऋषिकेश पहुंचकर अल्मोड़ा सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। मंत्री डॉ. रावत ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

डॉ. रावत ने आश्वासन दिया कि सभी घायलों को हरसंभव सहायता और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और उन्हें बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन