प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड अल्मोड़ा में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

472
Voice of Uttarakhand

– प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा

नई दिल्ली –  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने @PMOIndia द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वक्तव्य में प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, साथ ही दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं।”

Also Read....  कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शिव मंदिर में कढ़ी-चावल प्रसाद वितरण

नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

Also Read....  भीमगोड़ा कुंड के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान, एचआरडीए को शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश