हनोल में मार्निंग वाॅक मुख्यमंत्री धामी ने पब्लिक से लिया सरकार की योजनाओं का फीडबैक

228
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी ने दो दिवसीय जौनसार-बावर दौरे के दौरान हनोल (जनपद देहरादून) में प्रातः काल भ्रमण कर स्थानीय लोगों से भेंट की एवं सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। विद्यालय जा रही छात्राओं से मिलकर उन्हें परीक्षाओं हेतु शुभकामनाएँ भी दीं।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

इस अवसर पर अधिकारियों संग महासू देवता मंदिर क्षेत्र पुनर्विकास मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

प्रदेश सरकार जौनसार-बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा जन-जन के समग्र विकास हेतु योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम