पीएम फसल बीमा योजना के तहत किसानों को हुआ 186 करोड़ का भुगतान, उत्तरकाशी में सर्वाधिक 76 करोड़: कृषि मंत्री गणेश जोशी

353
Voice of Uttarakhand

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2023-24 के किसानों और सेब उत्पादकों को मुआवजा वितरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया गया कि संयुक्त निदेशक उद्यान रतन कुमार की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की प्रथम बैठक हो चुकी है, जिसमें बीमा कम्पनी और डाटा कम्पनी से एक सप्ताह के भीतर आवश्यकता जानकारियां देने के निर्देश दिये गये हैं।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

बीमा कंपनी के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्ष 2023-24 की रबी और खरीफ फसलों के लिए अब तक कुल ₹186 करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। इसमें रबी 2023 की फसल के लिए ₹97.09 करोड़ और खरीफ 2024 के लिए ₹88.06 करोड़ का भुगतान शामिल है। जिसमे जनपद उत्तरकाशी के किसानों को ₹76.08 करोड़ की राशि दी गई है।
बैठक में बागवानी मिशन के निदेशक महेंद्र पाल, एसबीआई एग्रीकल्चर जनरल इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल हैड परमानंद शर्मा, क्लेम मैनेजर नवीन चौहान आदि उपस्थित रहे।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं