ऋषिकेश: हत्या के प्रयास में वांछित 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

148
Voice of Uttarakhand

ऋषिकेश – दिनांक 15/03/2025 को शिकायतकर्ता  ममता रावत पत्नी  आशीष रावत निवासी भल्ला फार्म 20 न0 श्यामपुर तहसील ऋषिकेश, जिला देहरादून द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि दिनांक 14-03-2025 को उनके पड़ोस में रहने वाले रवि दीक्षित ,ममता दीक्षित, तरुण, माधवी, माधवी के पति अमृत बलौरी व कुछ अन्य लोगों के साथ उनके घऱ में घुसकर उनके व उनके पति के साथ धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की गयी। तहरीर के आधार पर तत्काल थाना ऋषिकेश पर तत्काल धारा 109(1)/191(2)/333 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Also Read....  हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 05 अभियुक्तो 1- रवीश दिक्षित पुत्र सत्यनारायण 2-ममता दिक्षित पत्नी रवीश दिक्षित 3- तरूण दिक्षित पुत्र रवीश दिक्षित 4-माधवी दिक्षित पत्नी अमृतपाल 5-अमृतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह को दिनाँक 15/03/2025 को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- रवीश दिक्षित पुत्र सत्यनारायण निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 49 वर्ष
2- ममता दिक्षित पत्नी रवीश दिक्षित निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 44 वर्ष
3- तरूण दिक्षित पुत्र रवीश दिक्षित निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 22 वर्ष
4- माधवी दिक्षित पत्नी अमृतपाल निवासी ग्राम भवानीपुर थाना कुण्डा तहसील जसपुर जिला उधमसिंह नगर, उम्र 25 वर्ष
5-अमृतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम भवानीपुर थाना कुण्डा तहसील जसपुर जिला उधमसिंह नगर, उम्र 30 वर्ष

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27