राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पेपर लीक के खिलाफ बेरोजगारों को दिया समर्थन

86

देहरादून: पेपर लीक के खिलाफ संघर्ष कर रहे बेरोजगार युवाओं के समर्थन में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने हर संभव सहयोग का वादा किया है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष  सुलोचना ईस्टवाल के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में यह आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  संजय डोभाल, प्रचार सचिव  विनोद कोठियाल, वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  योगेश ईस्टवाल, वरिष्ठ पदाधिकारी श्री नवीन पंत,  रजनी कुकरेती, जिला महामंत्री  दयानंद मनोरी, कार्यालय प्रभारी  सुभाष नौटियाल, श्री सुरेंद्र चौहान सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्रीमती सुलोचना ईस्टवाल ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और पार्टी बेरोजगार युवाओं के हक के लिए उनकी आवाज बुलंद करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  संजय डोभाल ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी बेरोजगारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनके अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। इस अवसर पर पार्टी ने बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेले और जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना बनाई।
कार्यक्रम में मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने भी बेरोजगारों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की और इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाने का संकल्प लिया। यह कदम बेरोजगार युवाओं के बीच उम्मीद की किरण जगा रहा है।

Also Read....  देहरादून शहर को जाम से मुक्त रखने को डीएम के आदेश; 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

LEAVE A REPLY