मंत्री के निर्देश पर आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात

208
Voice of Uttarakhand

– प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हाल ही में जिलाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए थे कि तत्काल आदमखोर बाघ को करने के लिए अनुमति ली जाए। जिसकी अनुमति मिलने के बाद अब बाघ को मारने के लिए वन विभाग ने पिंजरे लगाने के साथ-साथ शूटर भी तैनात कर दिए हैं।

Also Read....  लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मानः डीएम

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानी देवी और उसके अगले ही दिन हमले में ग्राम घन्डियाल की श्रीमती प्रभा देवी के घायल होने की अनवरत घटित घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हाल ही में जिलाधिकारी पौड़ी और डीएफओ को निर्देश दिए थे कि आदमखोर बाघ को मरवाने के लिए (Shoot at sight) की अनुमति ली जाए।

Also Read....  विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव

उक्त निर्देशों के क्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बताया कि विकासखण्ड पोखड़ा में आदमखोर बाघ को मरवाने के लिए (Shoot at sight) की अनुमति मिलने के बाद सोमवार से क्षेत्र में पिंजरे लगवाने के साथ-साथ शूटरों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आदमखोर बाघ मरा जाएगा और लोगों को उसके भय से छुटकारा मिल पाएगा।

Also Read....  16 और 17 अक्टूबर को आयोजित होगा फिक्की फ्लो बाज़ार 2026

महाराज ने बाघ के हमले में प्रभावित हुए परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं।