पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया

109
Voice of Uttarakhand

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल और एसीओ अभिषेक रोहिला भी रहे मौजूद

देहरादून/फरीदाबाद। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने फरीदाबाद स्थित ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी स्कूल में पहुंच कर मेहमान नवाजी को लेकर संस्थान द्वारा युवाओं के कौशल के लिए किये जा रहे प्रयासों का निरिक्षण किया।

Also Read....  उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को फरीदाबाद स्थित ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी स्कूल में पहुंच कर मेहमान नवाजी को लेकर संस्थान द्वारा युवाओं के कौशल के लिए किये जा रहे प्रयासों का निरिक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल और एसीओ अभिषेक रोहिला भी मौजूद रहे।

Also Read....  जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

महाराज ने कहा कि फरीदाबाद स्थित ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी स्कूल के प्रबंधन ने देहरादून में भी अपने संस्थान को स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की ताकि उत्तराखंड के युवाओं को कौशल विकास के तहत अपना हूनर तराशने का अवसर मिल सके। इस पर हॉस्पिटैलिटी स्कूल की सीएमडी डा. ज्योत्सना सुरी, कार्यकारी निदेशक सुश्री दिव्या सूरी, सुश्री दीक्षा सूरी, केशव सूरी और संस्थान के डीन अनुपम मुखर्जी भी उपस्थित थे।

Also Read....  कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी, दिवाकर कोठारी निर्वाचित हुए महामंत्री