खिचड़ी संक्रांति पर कचहरी मंदिर परिसर स्थित श्री शिव मंदिर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण

128
Voice of Uttarakhand

देहरादून। खिचड़ी संक्रांति के पावन अवसर पर दिनांक 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को कचहरी मंदिर परिसर, देहरादून स्थित श्री शिव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जनकल्याण की कामना की। आयोजनकर्ताओं द्वारा सभी आगंतुक श्रद्धालुओं से खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से स्वीकार किया।
कार्यक्रम में पंडित अंकित भट्ट, पंडित लाखी राम भट्ट, राजीव गुप्ता, राजकुमार, कुशाल, शिवम् मौर्य, दिवाकर कोठारी, अभिषेक भारद्वाज, भरत सिंह एवं प्रदीप ध्यानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजकों द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27