मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर दुःख व्यक्त किया।

81
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अजीत पवार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए सदैव करुणा, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुःखद हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Also Read....  15 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक सीता राम मंदिर नीबूवाला कोलागढ़ में मनाए जाने वाली महा नंदा सुनंदा महोत्सव का आयोजन

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड की कैबिनेट ने भी विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा ।