लखनऊ में 18 फरवरी को अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली

267
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  जुलाई 2025 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में सफल महिला अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली का आयोजन 18 फरवरी 2026 को एएमसी सेंटर एवं कॉलेज स्टेडियम, लखनऊ कैंट में किया जाएगा। यह भर्ती रैली भर्ती निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड तथा भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

यह रैली उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही भर्ती रैलियों की श्रृंखला की छठी रैली, जो एक दिवसीय होगी। इसमें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 1,000 चयनित महिला अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है।

प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को रैली के लिए एडमिट कार्ड उनके पंजीकृत ई-मेल पते पर जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थियों को रैली अधिसूचना एवं एडमिट कार्ड में उल्लिखित शारीरिक दक्षता परीक्षणों के अनुसार तैयारी करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज मूल रूप में साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read....  जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त, पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित; अतिक्रमण पर एक्शन

अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में अंकित तिथि के अनुसार सुबह 4 बजे एएमसी सेंटर एवं कॉलेज स्टेडियम, लखनऊ में रिपोर्ट करना होगा।

सेना प्रशासन ने अभ्यर्थियों को दलालों से सतर्क रहने एवं किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों से दूर रहने की सलाह दी है। सेना में भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष है, जिसका उद्देश्य सशस्त्र बलों के लिए योग्यतम अभ्यर्थियों का चयन करना है।

Also Read....  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

रैली से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), लखनऊ से संपर्क कर सकते हैं।