यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक द्वारा ढकरानी परियोजना का निरीक्षण
देहरादून, – यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने आज ढकरानी जलविद्युत परियोजना के विद्युतगृह का निरीक्षण कर आधुनिकीकरण, नवीनीकरण एवं उच्चीकरण (RMU) कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि मशीन संख्या-3 सहित सभी लंबित कार्य हर हाल में 20 मई 2026 तक पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रबंध निदेशक ने कार्यों में तेजी लाने, बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रवीण जौहरी एवं के.के. जायसवाल, उप महाप्रबंधक जयपाल सिंह एवं अनित अमोली, अधिशासी अभियंता दीपक आर्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










