देहरादून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए ने री-नीट यूजी 2026 के परिणाम घोषित कर दिए है । इस वर्ष भी एलेन उत्तराखंड सेंटर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की। री- नीट 2026 में आदि जैन उत्तराखंड के टॉपर बने उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 242 हासिल की। इसके अलावा संस्थान के 5 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप 5000 में स्थान बनाया, 8 विद्यार्थियों ने टॉप 10000 में जगह बनाई, जबकि 15 विद्यार्थियों ने देश की टॉप 25000 रैंक में स्थान हासिल कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया।

इस संबंध में शुक्रवार को एलेन के राजपुर रोड स्थित सेंटर में पत्रकार वार्ता की गई।इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए एलेन उत्तराखंड के सेंटर हेड विनय माकिन ने बताया कि एमबीबीएस, बीडीएस एवं अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में इस साल भी लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 21 जून 2026 को आयोजित री-नीट यूजी परीक्षा के कड़े मुकाबले में एलेन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ उत्तराखंड और नॉर्थ ज़ोन में भी शानदार प्रदर्शन किया । साथ ही उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और फैकल्टी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और फैकल्टी टीम के समर्पण का परिणाम है।
…….
एलेन देहरादून के प्रमुख परिणाम , आदि जैन बने उत्तराखंड के टॉपर
आदि जैन – ऑल इंडिया रैंक 242 (उत्तराखंड टॉपर)
आयुष्मान त्यागी – ऑल इंडिया रैंक 1688
मैत्री दीक्षित – ऑल इंडिया रैंक 3232
आशी अग्रवाल – ऑल इंडिया रैंक 4030
इशिता डिमरी – ऑल इंडिया रैंक 4830
कुश चौहान – ऑल इंडिया रैंक5094
श्रद्धा पाल – ऑल इंडिया रैंक 5703
मोहित नौटियाल – ऑल इंडिया रैंक 7658
मानवी पोखरियाल – ऑल इंडिया रैंक 11523
संचय के. सिंह – ऑल इंडिया रैंक 11820
तनिष्क चौरसिया –ऑल इंडिया रैंक 16306
तरंग धीमान – ऑल इंडिया रैंक 16543
वर्णिका तोमर – ऑल इंडिया रैंक 23371
यशवी शर्मा – ऑल इंडिया रैंक 25359
सोहेल अंसारी – ऑल इंडिया रैंक 44363









