पेयजल निगम के प्रबन्ध निदेशक / सचिव / अध्यक्ष पेयजल को उत्तराखण्ड शासन में “वित्त सचिव” का दायित्व सौपें जाने पर एसोसियेशन में खुशी की लहर

39
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  पेयजल निगम के प्रबन्ध निदेशक / सचिव / अध्यक्ष पेयजल को उत्तराखण्ड शासन में “वित्त सचिव” का दायित्व सौपें जाने पर एसोसियेशन में खुशी की लहर दौड़ गई एवं इसी परिपेक्ष्य में एसोसियेशन का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष इं० पी०एस०रावत के नेतृत्व में  रणवीर सिंह चौहान (आई०ए०एस०) को वित्त सचिव बनने की बधाई देने पहुँचे एवं बधाई के साथ-साथ उनसे विभाग में वेतन, पेंशन तथा अवशेष डी०ए० के सम्बन्ध में भी विचार-विमर्श किया गया, जिस पर सचिव महोदय द्वारा सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया गया।

Also Read....  श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

प्रतिनिधि मंडल में  पी०के०शुक्ला, महामंत्री,  ईश्वरपाल शर्मा, महामंत्री (का०),  मनमोहन सिंह नेगी, प्रान्तीय उपाध्यक्ष तथा  डी०पी० डंगवाल विशेष आमन्त्रित सदस्य उपस्थित रहें। सचिव महोदय द्वारा दिनांक 04.07.2026 की बैठक के सभी बिन्दुओं पर शीध्र निर्णयात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

Also Read....  जनपद पौड़ी के दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद थामा भाजपा का दामन