ब्रेकिंग न्यूज़: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण।

3
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) प्रदेश की प्रमुख टी20 क्रिकेट लीग है, जिसका आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) करता है। इस लीग का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, अच्छे खिलाड़ियों के साथ खेलने और बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का मौका देना है।

UPL का आयोजन IPL की नीलामी से पहले होता है। इसलिए यह उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा मौका है कि वे टी20 क्रिकेट में अपना प्रदर्शन दिखाएँ और क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचें। बड़े स्टेडियम, अच्छी प्रतिस्पर्धा और प्रसारण के कारण खिलाड़ियों को बड़े मैचों जैसा अनुभव भी मिलता है।

UPL के पहले दो संस्करणों को दर्शकों का बहुत अच्छा समर्थन मिला। पहले संस्करण ने टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 2.1 करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुँच बनाई। दूसरे संस्करण में भी लीग का स्तर और खिलाड़ियों के लिए अवसर बढ़े। इन दोनों संस्करणों की सफलता ने UPL को उत्तराखंड क्रिकेट की एक महत्वपूर्ण पहचान बना दिया है।

इस लीग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और पहचान बनाने का मौका मिलता है। यहाँ खिलाड़ी दबाव वाले मैचों में बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग और मैच जिताने की अपनी क्षमता दिखाते हैं। UPL में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों को IPL और अन्य बड़े क्रिकेट टूर्नामेंटों में भी अवसर मिले हैं।

UPL. 2026 इस सफर को और आगे बढ़ाएगी। तीसरे संस्करण में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले होंगे। युवा खिलाड़ियों को अनुभवी और स्थापित खिलाडियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का मौका मिलेगा। आइकन खिलाड़ियों की मौजूदगी से लीग का स्तर और आकर्षण भी बढ़ेगा।

UPL केवल खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि कोच, सपोर्ट स्टाफ, मैच अधिकारियों, ग्राउंड स्टाफ और आयोजन से जुड़े अन्य लोगों के लिए भी अच्छा अनुभव और अवसर देती है। यह लीग उत्तराखंड की खेल संस्कृति और क्रिकेट के प्रति लोगों के उत्साह को देशभर के दर्शकों के सामने लाने का भी एक अच्छा माध्यम है।

UPL. 2026 के मुकाबले राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर, देहरादून में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 21 सितंबर, 2026 से शुरू होगा और 01 अक्टूबर, 2026 को समाप्त होगा। पिछले दो सफल संस्करणों के बाद इस बार भी लीग का उ‌द्देश्य शानदार और समधी क्रिकेट के साथ उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का बड़ा मौका देना है।

किरण वर्मा

सचिव, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU)

“UPL. उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक बड़ा मंच देती है। पहले दो संस्करण बहुत सफल रहे हैं। UPL 2026 में हमारा प्रयास है कि पुरुष और महिला खिलाड़ियों को और बेहतर अवसर मिलें और वे अपने प्रदर्शन से बड़े स्तर तक पहुँचें।”

महिम वर्मा

पूर्व उपाध्यक्ष, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)

पूर्व सचिव, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU)

“उत्तराखंड में क्रिकेट की बहुत प्रतिभा है। UPL खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का अच्छा मौका देती है। IPL नीलामी से पहले होने

के कारण खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन से बड़े स्तर पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं।”

सुनील जोशी

अध्यक्ष, उत्तराखंड प्रीमियर लीग

“UPL का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के क्रिकेटरों को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना है। पहले दो संस्करणों में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आए हैं। UPL 2026 भी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने, पहचान बनाने और बड़े स्तर तक पहुँचने का मजबूत मंच देगी।”