उत्तराखंड नवनिर्माण पार्टी (उनपा) लगातार पहाड़ मामलों के बुद्धिजीवियों से संपर्क कर रही और उनसे उत्तराखंड के नवनिर्माण पर महत्वपूर्ण सुझाव ले रही

396

गढ़वाल -इसी कड़ी में आज उनपा के लोगों में पार्टी महासचिव एवं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डा. मुकेश पंत, पार्टी के कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ओंकार सिंह कोली एवं चौबट्टाखाल विधानसभा प्रभारी कमल किशोर ध्यानी द्वारा उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और जमीन से जुड़े समाज सेवी श्री चारू तिवारी एवं उत्तराखंड बचाओ आंदोलन के संस्थापक एवं उत्तराखंड के आर्थिक चेतना के अग्रदूत श्री जगदीश भट्ट जी से उत्तराखंड सदन में एक लंबी एवं गहन बातचीत हुयी। विचार विमर्श के दौरान सभी लोगो ने उत्तराखंड नवनिर्माण पार्टी की अगली कुमाऊँ मंडल की पहाड़-परिवर्तन पद यात्राओं की रूपरेखा भी तैयार की। उत्तराखंड नवनिर्माण पार्टी शीघ्र ही इन पद यात्राओं की घोषणा करेगी।

Also Read....  मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के कड़े निर्देश

इस अवसर पर सभी लोगों ने उत्तराखंड सदन में व्याप्त जंगलराज पर भी चिंता व्यक्त की और उत्तराखंड सदन को सभी उत्तराखंडवासियों की राज्य संपत्ति बताया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश

तथा सभी उत्तराखंडियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी।

और कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के नियमो 2 गज की दूरी और और साथ में मास्क हो जरूरी का पालन करते हुए अपने स्थानों पर हर्षोल्लास से मनाएं।

Also Read....  चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

LEAVE A REPLY