लोक हितो के कार्यो में सहयोग देने के लिए तत्पर हैं जोगेंदर सिंह पुंडीर

361
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   खराब स्वास्थ्य के चलते प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा श्री जोगेंदर सिंह पुंडीर प्रेस वार्ता में उपस्थित हो पाए। उनके बदले श्री उपेन्द्र अन्थवाल जी, डायरेक्टर स्वदेशी तत्त्व आर्गेनिक, देहरादून  व राजन कॉल जी ने प्रेस वार्ता का संचालन किया और माननीय पुंडीर जी की तरफ से सभी पत्रकार बंधुओं और मीडिया कर्मियों को धन्यवाद दिया और कहा कि हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में केसरी ध्वज अभियान में सभी पत्रकारों का समर्थन मिल रहा है जिसके लिए माननीय पुंडीर जी व उनकी पूरी टीम आभारी है। उन्होंने कहा कि हमारा यह केसरी ध्वज अभियान अगले 9 दिनों तक निरंतर चलता रहेगा, और नव वर्ष के समय में केसरी ध्वज का महत्व सभी को समझाना हमारा कर्तव्य है । उन्होंने कहा कि हर सामाजिक कार्य के लिए श्री जोगेंदर सिंह पुंडीर जी के सदैव लोगो के  हितों  के लिए तैयार रहेंगे और कभी भी किसी व्यक्ति या संस्था को उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो वे सदैव अपनी ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे ।

Also Read....  मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री