क्षतिग्रस्त पुश्ते और भवन का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

387
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शनिवार को नीलकंठ विहार, विजय कॉलोनी, नयागांव व अनारवाला में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुश्ते और भवन का निरीक्षण किया l क्षतिग्रस्त भवनों में जलभराव होने के कारण घर खाली करवा दिया गया है l

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

कैनिबेट मंत्री जानकारी मिलते ही फौरन अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे l घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए l
उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से कोई जान माल की हानि नही हुई है और साथ ही उन्होंने जल्द पुश्ते के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पटवारी द्वारा प्रभावित लोगों के नुकसान का संज्ञान ले लिया गया है और जिनके भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं ,उन्हें पुनर्निर्माण के लिए प्रयाप्त मुआवजा दिया जाएगा l

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

इस दौरान मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूर्व प्रधान ज्योति कोटिया, उप जिलाअधिकारी सदर गोपालराम बिनवाल, पटवारी आनंद रावत, लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे l

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।