देहरादून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने CM पुष्कर धामी के माध्यम से PM नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया

768

देहरादून –  शनिवार को देहरादून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने

अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सुरक्षित भारत पहुंचाए जाने पर मुख्यमंत्री जी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सिक्ख समाज का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विधानसभा कार्यालय में पहली बार अरदास सम्पन्न की गई और कढाह प्रसाद बांटा गया। मुख्यमंत्री को शॉल और कृपाण भी भेंट की गई।

Also Read....  मिस उत्तराखंड 2026 के फाइनल ऑडिशन में चुनी गई 35 युवतियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दुनिया में देश का मान बढा है। अफगानिस्तान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है। उत्तराखण्ड के लोगों को वहां से सुरक्षित लाने के लिए राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के सम्पर्क में है। बहुत से लोग वापिस लाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हर पल सिक्ख समाज के साथ हैं। जब भी जरूरत होगी, उन्हें अपने साथ पाएंगे।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ भारतीय सेना भर्ती अभ्यार्थियों हेतु भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तरफ से महत्वपूर्ण सूचना : भर्ती वर्ष 2027

इस अवसर पर विधायक श्री राजेश शुक्ला, उत्तराखण्ड सिक्ख विकास परिषद के अध्यक्ष श्री बलजीत सोनी, श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष श्री गुरबक्श सिंह, श्री गुलजार सिंह, श्री गुरप्रीत सिंह, श्री सुरेन्द्र बत्रा, श्री जगमिंदर सिंह छाबड़ा, श्री चरणजीत सिंह, श्री सेवा सिंह मठारू सहित अन्य उपस्थित थे।

Also Read....  "सर्कल ऑफ टॉडलर्स" का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया भव्य शुभारंभ, कैंट क्षेत्र की विधायक सविता कपूर ने भी की शिरकत

 

LEAVE A REPLY