पर्यटन विभाग की ओर से प्रदेश भर के पर्यटन स्थलों पर चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

689
Voice of Uttarakhand

देहरादून –   उत्तराखंड पर्यटन की ओर से आयोजित ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत, पहले दिन शुक्रवार को जनपद देहरादून के तीन पर्यटन स्थल झड़ीपानी ट्रेक, जॉर्ज एवरेस्ट परिसर और गुच्चुपानी क्षेत्र में नगर पालिका मसूरी और वेस्ट वारियर्स के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंर्तगत तीन पर्यटन स्थलों में छात्र-छात्राओं व गैर सरकारी संगठनों के स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

श्री सतपाल महाराज पर्यटन मंत्री उत्तराखंड ने कहा, ‘‘स्वच्छता पखवाड़ा के पहले दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों विशेषकर छात्रों में बड़े उत्साह के साथ हुई। हम अन्य जिलों से भी इसी तरह के प्रयासों को देखने के लिए उत्सुक हैं। इस स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत प्रदेश भर के पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

श्री दिलीप जावलकर सचिव पर्यटन उत्तराखण्ड ने कहा, ‘‘इस तरह की पहल प्रदेश भर के लोगों में अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता लाएगी। हम उत्तराखंड के आसपास के अधिक से अधिक क्षेत्रों में इसी तरह के स्वच्छता अभियान की व्यवस्था करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

श्रीमती पूनम चंद अपर निदेशक पर्यटन उत्तराखण्ड ने बताया कि पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को ठोस अपशिष्ट निपटान और ऐसी अन्य गतिविधियों के बारे में जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में भाग ले रहे छात्रों, गैर सरकारी संगठनों के स्वयंसेवकों, होम स्टे, रेस्तरां, शहरी स्थानीय निकायों, होटल अन्य को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा।

Also Read....  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्री जसपाल सिंह चौहान ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंर्तगत जनपद देहरादून के सभी पर्यटन स्थलों में होटल एसोसिएशन के साथ मिलकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

देहरादून के तीनों पर्यटन स्थलों में सफाई अभियान के अवसर पर देहरादून विशाल कुमार सीईओ वेस्ट वारियर्स, श्री नवीन कुमार सदाना प्रबंधक वेस्ट वारियर्स, छात्र-छात्राऐं और अन्य उपस्थित थे।