Big News तड़के चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लाक के पंगती गांव में भारी बारिश और बादल फटने से इलाके भारी तबाही

624
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   उत्तराखंड में बारिश का कहर अभी भी जारी है। सोमवार तड़के चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लाक के पंगती गांव में भारी बारिश और बादल फटने से इलाके भारी तबाही हुई है। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक वाहन मलवे में दबे हैं। बादल फटने की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है। उत्तराखंड में सितंबर माह में भी मानसून की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं।
आज सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर बादल फटने के बाद पहाड़ी से आया भयानक मलबा बारिश के पानी के साथ विकराल रूप लेकर बीआरओ के मजदूरो के आशियानों की तरफ कहर बनकर टूटा। जिससे वहां कभी नुकसान हो गया।
हालांकि अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है। आशंका जताई जा रही हैं कि कुछ मज़दूर इस मलबे में दबे हो सकते हैं। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है। वहीं ऋषिकेश की चंद्रभागा नदी अचानक उफान पर आ गई। इससे चंद्रभागा पुल के नीचे खड़े लोडर वाहन वहां फंस गए। मौसम विभाग ने चार दिन तक देहरादून व नैनीताल समेत पांच जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

चमोली जिले में नारायणबगड़ के पंती इलाके में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। पहाड़ी का मलबा लोगों के घरों में घुस गया। ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी के उफान में आने से पुल के नीचे खड़े वाहन फंस गए हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ