देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीटीसी, देहरादून पर मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जिस तेजी से कार्य हुए यह सबके सामने प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखण्ड की धरती पर आ रहे हैं। उनका देवभूमि उत्तराखण्ड आना हमारे लिए शुभ क्षण है, जिसकी हम प्रतीक्षा कर रहे हैं। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रदेश के विकास के लिए आपके कार्यों की सराहना की गई, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री का आभारी हैं। वे हमारे प्रेरणास्रोत हैं। उनका इस प्रकार से कहना हमें और अधिक दायित्ववान ओर जिम्मेदार बनाता है, कि हम और मजबूती से कार्य कर जन-जन का कल्याण करें।










