चौधरी श्यामवीर सिंह की पत्नी के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने शोक संवेदना व्यक्त की

437
Voice of Uttarakhand

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आईआईटी कम्युनिटी सेंटर, रुड़की, हरिद्वार पहुंचकर चौधरी श्यामवीर सिंह की पत्नी स्वर्गीय श्रीमती शारदा सैनी के निधन पर उनके परिजनों के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती शारदा सैनी जी को भली भांति जानते थे। उनका मिलनसार स्वभाव , हर व्यक्ति को अपनों जैसा प्यार , आदर,  सम्मान करना उनके व्यक्तित्व को विराट बनाता था। उन्होंने कहा की शारदा सैनी जी हमेशा पूरे मनोयोग से कार्य करती थी, एवं उनसे हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता था।
इस अवसर पर अशोक कटारिया, परिवहन मंत्री ( स्वतंत्रत प्रभार ) उत्तर प्रदेश सरकार , कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद , राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ,विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक देशराज कर्णवाल , विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Read....  मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री