द ब्लिस ज्वैलरी शो रूम का भव्य शुभारम्भ

451
Voice of Uttarakhand

देहरादून  –  8 अक्टूबर न्यू कैंट रोड पर शुक्रवार को ‘द ब्लिस ज्वैलरी हब’ का शुभारम्भ प्रख्यात बालीवुड अभिनेत्री श्रुति पंवार ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि शहर में यह अपने तरह का एक्सक्लूसिव शो रूम है। यहां पर ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए बेहद आकर्षक दाम में फैशन ज्वैलरी कलेक्शन को पेश किया गया है। जो कि हर आयु वर्ग की महिलाओं को निश्चित जी लुभाएगी । ऐसे शो रूम की देहरादून में बहुत ही आवश्यकता थी।

Also Read....  नवरात्र के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर 2500 कन्याओं का पूजन महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने लिया 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प

कार्यक्रम का संचालन आरजे देवांगना ने किया। उन्होंने समारोह में पहुंचे लोगों का खूब मनोरंजन किया। ग्राहकों को शुभारम्भ के अवसर पर विषेष तोहफे के रूप में दस हजार रुपये की खरीद पर एक सोने का सिक्का उपहार स्वरूप दिया जा रहा है।

Also Read....  माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन

शो रूम के स्वामी अनूप कुमार गुप्ता एवं व्यवसायिक प्रमुख कोमल पंखुड़ी ने बताया कि उनकी पारंपरिक गोल्ड ज्वेलरी की विकल्प हमारी फैशन ज्वैलरी को किसी भी मौके पर पहना जा सकता है साथ ही यह बेहद लुभावने दाम पर उपलब्ध है। इस वजह से यह ग्राहकों के बजट में रहते हुए उन्हें एक स्टाइल व एलिगेस लुक प्रदान करने में सक्षम है।

Also Read....  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती