Good News आंगनवाड़ी बहनों को सीएम पुष्कर धामी का दीपावली पर तोहफा

523
Voice of Uttarakhand

*आंगनवाड़ी बहनों को सीएम पुष्कर सिंह धामी का दीपावली पर तोहफा*

*राज्य सरकार की ओर से दिये जाने वाले मानदेय में बढोतरी*

*आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने सीएम का जताया आभार*

*कुल 35014 आंगनबाङी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों और आंगनबाङी सहायिकाओं को मिलेगा लाभ*

Dehradun – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आगनबाड़ी कार्यकत्रियों रूपये 1800 व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रूपये 1500 तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं को रूपये 1500 की मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास श्री हरिचन्द्र सेमवाल ने निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को  उक्तानुसार माह नवम्बर 2021 से मानदेय वृद्धि करते हुए भुगतान की कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

Also Read....  श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

आई०सी०डी०एस० विभाग के अन्तर्गत वर्तमान समय में कुल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या-14947 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की संख्या 14947 एवं मिनी आंगनबाडी कार्यकत्रियों की संख्या 5120 है। इस प्रकार कुल संख्या 35014 है।

Also Read....  जनपद पौड़ी के दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद थामा भाजपा का दामन

राज्य सरकार द्वारा मानदेय में की गई वृद्धि के बाद अब आंगनबाङी कार्यकत्रियों कुल मासिक मानदेय 9300 रूपये, आंगनबाङी सहायिका को कुल मासिक मानदेय 5250 रुपये और मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को कुल मासिक मानदेय 6250 रूपये दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आयी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भेंट की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आगनबाड़ी सहायिकाओं को  मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास श्री हरि चन्द्र सेमवाल भी उपस्थित थे।

Also Read....  श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा