सीएम पुष्कर धामी से बद्रीनाथ धाम से जुड़े श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भेंट की

340

Dehradun –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में बद्रीनाथ धाम से जुड़े श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भेंट की और उन्हें देवस्थानम बोर्ड से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को श्री बद्रीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट किए।

Also Read....  चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, ₹ 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के समक्ष देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष श्री मनोहर कांत ध्यानी से भी वार्ता की और चार धाम पुरोहित पुजारियों की भावनाओं से अवगत कराया।

Also Read....  उत्तरांचल प्रेस क्लब ने भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग के प्रभारी बनने पर सदस्य हरीश चमोली का किया सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र से भी इस विषय मे संवाद कर रही है। हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जायेगी। हम सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान तथा धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं।

Also Read....  उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ का बड़ा कदम: 'हिमाला जल' के साथ पेयजल कारोबार में नई शुरुआत

LEAVE A REPLY