आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा प्रभारी श्याम बोहरा द्वारा अरविंद केजरीवाल के देहरादून विजिट पर समीक्षा बैठक की

563
Voice of Uttarakhand

देहरादून  – आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा कार्यालय में श्याम बोहरा जी द्वारा अरविंद केजरीवाल जी के 3 जनवरी को देहरादून विजिट पर एक समीक्षा बैठक की गई। इस समीक्षा बैठक में मसूरी विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां तय की गई। मसूरी विधानसभा प्रभारी श्री श्याम बोहरा जी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी पूरे तन मन से आम आदमी पार्टी द्वारा तय की गई नीतियों पर चलेंगे एवं 2022 के विधानसभा चुनाव में विजई होंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को जनहित के कार्यों के लिए हर वक्त तैयार रहने के लिए कहा एवं अरविंद केजरीवाल जी का 3 जनवरी के जो देहरादून का विजिट है उसमें हर तरह से सहयोग देने के लिए कहा, उन्होंने कहा कि 3 जनवरी को हम मसूरी विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेकर रैली में पहुंचेंगे।

Also Read....  उत्तर प्रदेश के रेशम निदेशक ने देहरादून स्थित केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान केंद्र का तकनीकी भ्रमण किया

 

इस कार्यक्रम में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सुदेश सैनी, कविता क्षेत्री, विनीता क्षेत्री, मधु क्षेत्री, यामिनी सिंह आले, संजय क्षेत्री, गौरव उनीयाल, दुर्गा गुरुग, रवि कार्की, महेश बोहरा, दिल कुमारी, राजेश कुमार आले,नंदा मल्ल एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read....  पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग