Big News नाबालिग बेटी का सौदा करने वाली मां सहित पांच महिलाएं गिरफ्तार

413
Voice of Uttarakhand

रुद्रपुर – उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ही नाबालिग बेटी से गंदा काम करवाती थी। इतना ही नहीं मां पैसे के लालच में बेटी की कई बार शादी भी करवा चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां और मौसी समेत पांच महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को इस पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले नाबालिग लकड़ी घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो लड़की यूपी के बिजनौर जिले से मिली। इसके बाद लड़की ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसी के आधार पर पुलिस ने लड़की की मां और उसकी मौसी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुताबिक आरोपी मां नाबालिग बेटी से गलत काम कराने के साथ उसकी तीन बार शादी भी करा चुकी है। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि तीन दिन पहले एक महिला ने रुद्रपुर में पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में महिला ने बताया कि बीस दिन पहले उसकी बहन घर पर आई थी। उसने बताया कि उसकी एक सहेली रुद्रपुर में रहती है, जिसके घर पर कुछ दिनों का काम है इसके लिए वह रुपये भी देगी।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उसका कहना था कि उसकी बातों में आकर उसने अपनी 16 साल की बेटी को उस महिला के घर भेज दिया। आरोप है कि जब कई दिन बाद भी बेटी घर नहीं आई तो उसे कुछ शक हुआ। पड़ताल करने पर पता चला कि उसकी बहन ने उसकी बेटी को 80 हजार में बेच दिया है। इस पर उसने पुलिस की सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जब जांच की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जिसके बाद टीम ने किशोरी को बिजनौर से ढूंढ लिया। पुलिस को जांच में पता चला कि मां ही पिछले डेढ़ सालों से अपनी नाबालिग बेटी से गंदा काम करवा रही थी। इस दौरान उसने तीन बार उसकी शादी भी करवाई थी, जहां से वह पैसे ऐंठ कर लाती थी। पुलिस ने मामले में किशोरी की मां, मौसी सहित गदरपुर की परमजीत कौर, उसकी बेटी सीमा, रश्मि कौर को गिरफ्तार किया है।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश