ब्रेकिंग एसआईटी के छापे से हड़कंप घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज में अवैध नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच

859
Voice of Uttarakhand

पौड़ी –  जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का छापा पड़ने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एसआईटी को कॉलेज में अवैध नियुक्तियों से जुड़े सभी दस्तावेज मिले हैं। एसआईटी की तीन सदस्यीय टीम ने संस्थान में पहुंच कर अवैध नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। एसआईटी ने दूसरी बार छापेमारी की है।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

टीम के सदस्य व सीओ सदर पीएल टम्टा ने कहा कि एसआईटी की टीम संस्थान में हुई अवैध नियुक्तियों को लेकर जांच कर रही है। टीम को कई अहम दस्तावेज मिले हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान से प्रशासन को इस मामले में किसी स्तर पर और भी दस्तावेज मिलते हैं तो उसकी सूचना तत्काल एसआईटी को दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले एसआईटी द्वारा गत 24 व 25 जनवरी को दो दिन तक संस्थान में हुई अवैध नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेज टटोले गए थे। जिसमें वर्ष 2018-19 में संस्थान में कुलसचिव, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर हुई नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेजों को कब्जे में लेकर सीलबंद किया था।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश